नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुरूवार को 1250 एथलीट भारत पहुंचेंगे। इन्हें मिलाकर खेल गांव पहुंचने वाले एथलीटों की कुल संख्या 5500 हो जाएगी। 1250 में से 124 सदस्यों का दल इंग्लैंड का होगा। इसमें तैराकी और अन्य खेलों से जु़डे खिल़ाडी और अधिकारी होंगे। पापुआ न्यू गिनी के 119 खिल़ाडी गुरूवार को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यही नहीं, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर आनाकानी करने वाले न्यूजीलैंड के 94 खिल़ाडी भी इसी दिन भारत पहुंच रहे हैं। आस्टे्रलिया की हॉकी, टेनिस, स्क्वॉश, कुश्ती और मुक्केबाजी टीमें भी भारत पहुंच रही हैं। आस्ट्रेलियाई दल में कुल 87 खिल़ाडी शामिल होंगे। इसके अलावा गुरूवार को भारत पहुंचने वाले देशों में कनाडा (79), मारिशस (75), बांग्लादेश (59), वेल्स (42) और मलेशिया (39) शामिल हैं। 3 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिल़ाडी और अधिकारी शिरकत करेंगे। इन्हें खेल गांव में ठहराया गया है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: गुरूवार को पहुंचेंगे 1250 एथलीट





















