कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इसी माह घोषणा होगी केकेआर कोच की

कोलकाता, 9 सितंबर। शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियंस लीग टी-20 टीमों के साथ गुडगांव में होने वाले तीन अभ्यास मेच से पहले नये कोच की घोषण कर सकता है। पूर्व टीम इंडिया के कप्तान सौरब गांगुली ने बताया कि वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल तीन से पांच अक्टूबर तक होने वाले तीन अभ्यास मैचों में भाग ले सकते है लेकिन सब कुछ उनकी उपलब्घता पर निर्भर करेगा। तीन मैचों से पहले कोच और कप्तान के नाम की घोषणा के सवाल पर पूर्व कप्तान ने कहा कि कोच की घोषणा हो कसती है। हम भी इस घोषणा का इंतजार कर रहे है और जैसे मैन कहा मै टीम पर अघिक घ्यान दे रहा हूं। इस टीम ने कोच पर के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम, जान राइट, रिचर्ड पायबस, डर्मोट रीव और माइकल बेवन का साक्षात्मकर किया गया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाडी लालचंद राजपूत, डब्ल्यूवी रमन, अशोक, संदीप पाटिल और प्रवीण आमरे भी इस पद की दौड में शामिल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें