कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एशिया कप : भारत सेमीफाइनल में

बैकाक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को गु्रप "ए" के आखिरी मुकाबले में मलेशिया को 1-1 से ड्रा पर रोककर महिला सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रप "बी" की शीष् टीम दक्षिण कोरिया से होगा जबकि चीन जापान से भिडेगा। डिफेडर बिनिता टोप्पो ने 27वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इससे पहले जूनियाली मुहम्मद ने चौथे मिनट में मलेशिया के लिए गोल किया था। दो जीत और दो ट्रा के साथ भारत गुप में दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम अगर अपने ग्रुप में शीर्षी स्थान पर रहती तो उसे ज्यादा फायदा होता।
यह इसलिए कि अंतिम चार में उसकी भिडंत कमजोर जापान से होती। अब सेमीफाइनल में उसका सामना गु्रप "बी" की शीर्ष टीम दक्षिण कोरिया से होगा। चीन ग्रुप "ए"में शीर्ष पर रहा जिसकी टक्कर जापान से होगी। इससे पहले कोरिया ने चीनी ताइपे को 15-0 से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक ड्रा की ही जरूरत थी, लेकिन मैच जीतने पर सेमीफाइनल में उसकी टक्कर जापान की टीम से होती जो खराब फार्म में चल रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें