केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढोतरी
Sep 10, 2009 2:27 AM
नई दिल्ली, 10 सितंबर। केंद्र सरकार ने आज अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढोतरी करने की घोषणा की। महंगाई भत्ते की बढी दरें इस साल जुलाई से लागू होगी। प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह की अघ्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन का महंगाई भत्ता 27.77 फीसदी होगा। विगत वर्ष महंगाई भत्ते की वजह से सरकार पर 2903.55 करोड का वित्तीय बोझ इस साल बढकर 4355.55 करोड हो जाएगा। सोनी ने बताया कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढोतरी बेसिक पे या पेंशन के मौजूदा 22 प्रतिशत के ऊपर होगी।