कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जांच कराई जाए तो और कंकाल निकलेंगे : वीरप्पा मोइली

नई दिल्ली 10,सितम्बर। गुजरात के इरशत मुठभेड मामले मे न्यायिक जांच रिपोर्ट ने बवाल खडा कर दिया है। इस रिपोर्ट में उस मुठमेड को फर्जी करार दिया गया है। गृह सचिव जी के पिल्लई ने यहां कहा, हमनें शपथ पत्र में जो कहा है, वह गृह मंत्रालय के पास उपलब्घ तथ्यों के आघार पर है, हम हलफनामे से पीछे नहीं हट रहे है। हालांकि उन्होंने कानून की समुचित प्रक्रिया के पालन की ओर संकेत करते हुए कहा कि आंतकवादियों की नृशंसता से हत्या नहीं की जा सकती।
पिल्लई ने साफ किया कि तथाकथित मुठभेड में केन्द्रीय एजेंसियों से कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। हमने खुफिया रिपोर्टो के आघार पर तथ्य दिया है। गृह मंत्रालय की हकीकत का फैसला करने के पक्ष में नही था और यह पता करना अदालत का काम है कि वह फर्जी थी या नही। गौरतलब है कि न्यायिक रिपोर्ट में इशरत जहां और उसके दोस्तों के एन्काउंटर को फर्जी करार दिया गया है। जिसके बाद इस मामले में विवाद पैदा हो गया है।  कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि अगर इशरत जहां फर्जी मुठभेड किसी दूसरे देश में हुई होती तो मुख्यमंत्री किसी अन्य स्थान पर होते। उन्होंने कहा कि मोदी बडे सकंट की ओर बढ सकते है क्योंकि अब ऎसे काफी मामले सामने आ रहे है। अगर और जांच कराई जाए तो और कंकाल निकलेंगे। मोइली ने कहा कि कई चीजों काफी बर्बर और अमानवीय तरीके से की गई है। इशरत मुठभेड मामले में हुआ खुलासा देश के लिए काफी गंभीर विषय है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें