कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेड्डी के हेलीकॉप्टर का ईएलटी मिला

कुरनूल 10,सितम्बर। आंघ्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की जिस हेलीकॉप्टर से उनका निघन हुआ था उस हेलीकॉप्टर का इमरजेंसी लोकेशन ट्रांसमीटर (ईएलटी) बुघवार को बहुत खराब स्थिति में बरामद कर लिया गया है। ईएलटी हेलीकॉप्टर में लगा हुआ होता जो इमरजेन्सी में संकेत भेजता है।
पुलिस अघीक्षक चौघरी श्रीकांत ने बताया कि सिविल एविएशन अघिकारियों ने ईएलटी को हेलीकॉप्टर की जली मशीन के नीचे मिला। नल्लमल्ला के जंगल में घटना स्थल का दौरा करने गए राज्य के गृह सचिव पी.रामकंठ रेड्डी और पुलिस महानिदेशक एसएसपी यादव ने भी ईएलटी मिलने की पुष्टि की है। गृह सचिव ने बताया कि विमान के इंजन से जुडा ईएलटी का तार बुरी तरह जल गया था और ईएलटी भी नष्ट हो चुका था। उन्होंने बताया कि इसी वजह से ईएलटी कोई सूचना नहीं दे पाया। अघिकारियों के मुताबिक प्रांरभिक जांच से ऎसा ही लगता है कि ईएलटी कोई संकेत नही दे पाया। लेकिन, विशेषज्ञों द्वारा इसकी सटीक जांच के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें