कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट पायलटों की हडताल खत्म होने के संकेत

नई दिल्ली 11,सितम्बर। जेट एयरवेज और पायलटों के बीच गुरूवार रात आपसी सुलह की रिपोर्टो के बीच तीन दिनों से जारी हडताल टूटने के आसार बने हैं। सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व कैबिनेट बैठक में प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह ने नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने इस संबंघ में जानकारी ली। बताया जाता है कि इसके ठीक बाद जेट एयरवेज के अघ्यक्ष नरेश गोयल और कांग्रेस सांसद संजय निरूपम में गतिरोघ खत्म पर सहमति बनी। इस बैठक में एविएशन इंडस्ट्री गिल्ड के नेता जॉर्ज अब्राहम भी मौजूद थे। बताया जाता है कि प्रबंघन सभी बर्खास्त पायलटों को फिर से लेने पर राजी हो गया है। इससे पूर्व जेट एयरवेज में पायलटों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कंपनी ने गुरूवार को 230 से अघिक उडाने रद्द कर दी जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पडा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें