चेन्नई, 11 सितंबर। देश के 15 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और घनबाद स्थित आईएमएमयू में स्त्रातक स्तर के पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई 19 अप्रैल 2010 को होगी। स्त्रातक प्रवेश समिति ने आज एक विज्ञप्ति में कहा कि इसमें दो पर्चे होंगे जिनमें रसायन शास्त्र, गणित और भौतिकी शास्त्र के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए अलग-अलग वर्ग होंगे। ये प्रश्न उम्मीदवारौं की बौद्धिक, तार्किक तथा विश्लेषणात्मक क्षमता की जांच के लिए पूछे जाते हैं। परीक्षा का पाठयक्रम आईआईटी की वेबसाइट पर भी उपलब्घ होगा।