कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उप्र में स़डक हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरूवार देर रात हुए एक स़डक हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो बच्चों सहित 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा गुरूवार देर रात गुन्नौर थाना क्षेत्र में जगन्नाथपुर कस्बे के पास उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली एक अनियंत्रति निजी बस से टकरा गई। गुन्नौर के कार्यवाहक थाना-प्रभारी कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार श्रद्धालु अलीगढ़ के निवासी थे और बदायूं के कादराबाद स्थित काली मंदिर दश्üान के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में दम तो़ड दिया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों का अलीगढ़ मेडिकल कालेज में उपचार कराया जा रहा है। ज्यादातर की हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने कहा कि घटना के बाद मौके से फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें