नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर कॉरियोग्राफर से निर्देशक बनी फरहा खान की फिल्म तीस मार खां इस साल 24 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और कट्रीना कैफ ने अभिनय किया है। फराह खान की यह पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने शाहरूख खान को मुख्य भूमिका में नही लिया है।
शाहरूख खान के बिना कभी काम नही करने के बारे में घोषणा करने वाली फराह ने ऎसा माना कि इंड्रस्टी मे इस तरह की घोषणा करना अच्छी बात नही है।
फराह ने बताया मैंने यह सब ईमानदारी के साथ कहा था। हालांकि ऎसी बहुत सारी बातें हुई जिसके कारण मुझे अक्षय के पास जाना प़डा। फरहा ने मै हूं ना और ओम शंति ओम जैसी फिल्में दी है। संयोग से समीर कार्णिक की यमला पगला दीवाना भी 24 दिसम्बर को प्रदर्शित हो रही है। इसमें धर्मेद्र और उनके दोनों बेटो सन्नी व बॉबी देओल ने अभिनय किया है।
भारत समाचार
शाहरूख के बिना तीस मार खॉं





















