कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेट-पायलटों के बीच सुलह, समझौते की घोषणा जल्द

मुंबई, 11 सितंबर। जेट एयरवेज और उसके पायलटों के बीच मंगलवार से जारी टकराव शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद खत्म होने की खबर है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, मगर यह घोषणा अब किसी समय हो सकती है।
इस खबर की पुष्टि इस बात से होती है कि जेट ने शनिवार की उडानों के लिए देशभर में यात्रियों की बुकिंग चालू कर दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कैबिनेट की बैठक में जेट संकट पर जानकारी ली और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को मामले को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। इसके कुछ ही घंटे बाद यह दोनों पक्षों में सहमति बनती दिखाई दी। जेट एयरवेज की ओर से उसके अघ्यक्ष नरेश गोयल और पायलटों की ओर से कांग्रेस सांसद संजय निरूपम की बैठक हुई। इसमें एविएशन इंडस्ट्रीय इंप्लाइज गिल्ड के जॉर्ज अब्राहम भी मौजूद थे।
हालांकि समझौते के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है मगर सूत्रों ने बताया कि समझौते में पायलटों की लगभग सभी प्रमुखों मांगों को मान लिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें