मुंबई, 12 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अभिनेत्री रानी मुखर्जी की राह पर चल रहे है। अब उन्होने फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" की साथी कलाकार रानी मुखर्जी की सलाह पर योगासन करना शुरू कर दिया है। "दिल बोले हडिप्पा" में रानी का खूबसूरत फिगर देखकर शाहिद हैरान रह गए। खूबसूरत फिगर ने रानी को बिकनी पहनने की हिम्मत दी। रानी के फिगर से प्रभावित होकर शाहिद ने उनकी बात मान ली है। इन दिनों शाहिद रानी की पर्सनल इंस्ट्रक्चर पायल गिडवानी की देखरेख में योग कर रहे है। इस बारे में शाहिद का कहना है कि यह बात सच है कि मुझे योग करने के लिए रानी ने प्रेरित किया। हालांकि मैंने पहले कभी ज्यादा योग नही किया था, लेकिन अब मुझे इसके फायदे नजर आ रहे है। आज रानी जिस तरह छरहरे रूप में नजर आ रही है, उसका मैं कायल हो गया हूं। यह नेचुरल है और किसी भी अन्य तरह की ट्रेनिंग से ज्यादा मुफीद है। मुझे लगता है कि यह मुझे रिलेक्स और ज्यादा फ्लैक्सिबल होने में मदद करेगा क्योंकि मैं एक डांसर भी हूं।