भारत समाचार
श्रीलंका ने 24 घंटे में ही उतारी भारत की नंबर वन की खुमारी

मैथ्यूज की अगुवायी में श्रीलंकाई गेदबाजों ने कहर बरपाते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर ही तोड दी और मेहमान टीम 12 ओवर चार गेद शेष रहते ही 168 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका में भारत की यह सबसे बडी हार है। हालांकि इस हार का टूर्नामेंट में भारतीय अभियान का कोई असर नही पडेगा क्योंकि वह मेजबान श्रीलंका के साथ सोमवार को होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है। लेकिन टूर्नामेंट के लिहाज से इस महत्वहीन मैच में मिली करारी हार ने खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मनोबल को काफी तगडा झटका दिया है। इसका सबसे बडा असर यह पडा है कि शुक्रवार को ही भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर वनडे की नंबर वन कुर्सी दक्षिण अफ्रीका से छीनी थी, जो 24 घंटे के भीतर उसके हाथ से फिसल गई।




















