नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले 190 किलोग्राम के खली लोकप्रिय टेलीविजन रिएलिटी शो "बिग बॉस 4" में प्रवेश के लिए तैयार हैं। खली ने कहा कि सभी का मानना है कि वह "बिग बॉस 4" के जरिए भारतीय दर्शकों का बेहतर मनोरंजन कर सकते हैं।
"बिग बॉस" के घर में प्रवेश करने से पहले खली ने फोन पर बताया, ""मेरे मैनेजर ने इस सिलसिले में चैनल से बातचीत की थी। मैंने इस रिएलिटी शो को कभी नहीं देखा है। लेकिन मैं तो अपने देशवासियों का मनोरंजन करने जा रहा हूं।"" गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में जन्मे खली उर्फ दलीप सिंह राणा को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से लोकप्रियता मिली। बिग बॉस के घर में मौजूद लोगों से पूरी तरह अपरिचित खली को शनिवार के शो में प्रवेश करते दिखाया जाएगा।
भारत समाचार
बिग बॉस के जरिए देशवासियों का मनोरंजन करना चाहता हूं : खली





















