भारत समाचार
यमुना खतरे के निशान के ऊपर

सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण विभाग का कहना है कि इसके कारण रविवार तक यमुना का जलस्तर 205.45 मीटर तक पहुंच सकता है। हरियाणा में यमुना नदी शनिवार को खतरे का निशान पार कर गई। नदी 230.85 मीटर पर बह रही है। जलस्तर बढने से समालखा उपमंडल के गांव बिलासपुर में बनाए बांघ में दरार आ गई। उपमंडल के कई गांव की करीब सौ एकड भूमि में खडी ईख, ज्वार, घीया आदि फसलें पानी में डूब गई। प्रदेश की कई और नदियों में भी जलस्तर बढ गया है। वहीं उत्तरप्रदेश के मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर जिलों में भी बाढ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर बढने से अलीगढ में नदी किनारे बसे लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रशासन ने मुनादी कराई है। बाढ से हजारों बीघा फसल नष्ट हो गई है।




















