कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तैयार हैं हम

नई दिल्ली 19,सितम्बर। पिछले कुछ समय से दगाबाज पडोसियों की चालों का आज भारत ने मुंहतोड जवाब दिया है। मुम्बई में जहां जंगीपोत आईएनएस कोच्चि का जलावतरण किया गया वहीं चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा में भारतीय इलाके में न्योमा पर कारगो विमान को उतारा गया।
सैनिकों को तेजी से ले जाने की क्षमता :
मीडियम लिफ्ट विमान का मैदान पर उतरना अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों को तेजी से ले जाने की भारत की क्षमता दर्शाता है। भारतीय वायुसेना का यह कदम वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय पक्ष में चीन की हालिया घुसपैठ की खबरों के बाद सामने आया है। इन खबरों में एक उनके हेलीकाप्टरों द्वारा वायु क्षेत्र का उल्लंघन और चट्टानों पर मंडारिन शब्दों का लाल रंग से लिखा जाना शामिल है।
लद्दाख में नया एएलजी :
पश्चिमी वायु कमान की प्रवक्ता फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रिया जोशी ने नई दिल्ली में कहा कि शौर्य चक्र पुरस्कार प्राप्त गु्रप कैप्टन एससी चफेकर द्वारा उडाए गए एएन 32 विमान में पश्चिमी एयर कमान के प्रमुख एयर मार्शल एनएके ब्राउनी और उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीसी भारद्वाज सवार थे। विमान सुबह 6:25 बजे नयोमा में उतरा। ठोस हवाई पट्टी का काम पूरा : इससे पहले दौलत बेग ओल्डी में पिछले साल मई में 16200 फीट की उंचाई पर स्थित एयरफील्ड है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें