कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : देखने लायक होगा वायंबा और वारियर्स का मुकाबला

पोर्ट एलिजाबेथ। ट्वेंटी-20 क्रिकेट की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता-चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण के दूसरे मुकाबले में शनिवार को स्टार खिलाडियों से सजे दक्षिण अफ्रीकी क्लब वारियर्स और श्रीलंकाई क्लब वायंबा के बीच भि़डंत होगी।
खिलाडियों के कद को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉज्र्स पार्क मैदान पर होने वाला मैच दर्शकों के लिए पूरी तरह पैसावसूल साबित होगा।
वारियर्स टीम में जहां दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके कई नामी-गिरामी खिल़ाडी हैं जबकि इस मामले में वायंबा की टीम पीछे नहीं है। इस टीम में भी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने, हरफनमौला रंगना हेरथ, सलामी बल्लेबाज चनाका वेलेगेदारा, स्टार स्पिनर अजन्था मेंडिस और कौशल लोकुराचारी जैसे स्टार खिल़ाडी हैं। इस टीम की कमान जयवर्धने के हाथ में है। खिलाç़डयों के दल के लिहाज से हालांकि वारियर्स का पल़डा भारी है क्योंकि इस टीम में दिग्गज हरफनमौला खिल़ाडी जैक्स कैलिस के अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर, हरफनमौला जोहान बोथा, एक अन्य हरफनमौला निकी बोए, युवा आक्रामक बल्लेबाज वायने पार्नेल, अनुभवी तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी, एश्वेल प्रिंस और जुअन थेरन जैसे माहिर खिल़ाडी हैं। इन दो टीमों के बीच इससे पहले चैम्पियंस लीग या किसी अन्य स्तर पर कोई भि़डत नहीं हुई है लेकिन जिस अंदाज में दोनौं टीमें दक्षिण अफ्रीका पहुंची हैं, उसे देखते हुए पोर्ट एलिजाबेथ में चौकों और छक्कों की जोरदार बरसात देखने को मिल सकती है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं। वर्ष 2009 की तरह इस बार भी चैम्पियंस लीग में 60 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दांव पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें