कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत ने अमरीका के समक्ष आउटसोर्सिग का मुद्दा उठाया

वाशिंगटन। भारत ने अमरीकी प्रशासन के साथ आउटसोर्सिग और एच1बी वीजा शुल्का का मुद्दा उठाया है।
यह जानकारी विदेश सचिव निरूपमा राव ने यहां भारतीय समाचार चैनलों से बातचीत के दौरान कही।
निरूपमा राव इन दिनों अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नवंबर में प्रस्तावित भारत यात्रा का आधार तैयार करने के उद्देश्य से अमरीका में हैं। अमरीका ने आईटी सेक्टर में भारत के लिए वीजा शुल्क 200 डॉलर (करीब 9500 रूपए) कर दी है। राव ने कहा, मैं उन्हें यह संदेश पहुंचाने में सफल रही कि यह मामला हमारे उद्योग के लिए गंभीर चिंता का विषय है और अमरीका में यह कदम निश्चित तौर पर संरक्षणवादी भावना के तहत उठाया गया है, जिसके समाधान किए जाने की जरूरत है। आउटसोर्सिंग प्रतिबंध और वीजा शुल्क बढ़ाए जाने के मुद्दे वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा की 23 सितंबर को अमरीकी यात्रा के दौरान अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि रॉन किर्क के साथ विस्तार से उठाए जाने की संभावना है। आनंद शर्मा 20 से 23 सितंबर तक शिकागो और वाशिंगटन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह व्यापार प्रतिनिधि के अलावा व्यावसायिक प्रमुख से मुलाकात करेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें