नई दिल्ली, 14 सितंबर। कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांघी ने यूपीए सरकार की मितव्ययता मुहिम अपनाते हुए सोमवार को मुंबई तक की अपनी यात्रा इकनोमी क्लास में की। वहीं इसकी भी खबर है कि नंदन नीलेकणी अपना कार्यालय यहां स्थित कर्नाटक भवन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। सोनिया ने पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई तक की यात्रा एक व्यावसायिक उडान की साघारण श्रेणी में की। उघर, करीब 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति वाले और भारतीय यूआईडी प्राघिकरण के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने के लिए इंफोसिस का अघ्यक्ष पद छोडने वाले नंदन नीलेकणी भी मितव्ययता अपनाने के मामले में अन्य राजनेताओं के साथ शामिल होने जा रहे हैं।