अमेरीकी ओपन में भूपति-नोल्स को हराकर पेस-डुलोही जीते
Sep 13, 2009 8:42 PM
न्यूयार्क 14 सितंबर। अमेरीकी ओपन में भारत के दो पूर्व जोडीदारों की जिस भिडंत का सभी को इस बात के साथ इंतजार कर रहा था कि कोई भी हारे भारत ही जीतेगा। उसमें लिएंडर पेस और लुकास डुलोही की जोडी ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोडी को 3-6, 6-3, 6-2 से पराजित कर डबाल्स खिलाब जीत लिया। तीन ग्रैड स्लेम जीतने वाले पेस और भूपति के लिए ये पहला मौका था जब वे किसी ग्रैड स्लैम के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ उतरे थे। इस मुकाबले पर भारत ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थी। मुकाबला बहुत शानदार रहा। डबल्स में बेहतर मानी जा रही भूपति और नोल्स की जोडी ने पहला सेट 3-6 से जीत लिया, लेकिन इसके बाद पेस में गजब की आक्रामकता दिखी। इसके बाद के दोनों सेट पेस और डुलोही की जोडी ने 6-3, 6-2 से जीत कर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रेस अमेरीकी ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में भी कारा ब्लैक के साथ खेले थे। वो ये मुकाबला हार गए थे।