कराची। पाकिस्तान के महान क्रिकेट खिलाडी इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट संकट के दौर से गुजर रहा है जहां फिक्सिंग में बडे खिलाडियों की कथित संलिप्तता से उनका करियर दांव पर है।
ब्रिटेन के एक टैबलॉयड के स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया था कि इंग्लैड दौरे में पाकिस्तान के सात खिलाडियों ने एक सटोरिए के साथ मैच फिक्स किया। इस स्कैडल में देश में क्रिकेट पर संकट के बादल मंडराने लगे है। 1990 के दशक से ही पाकिस्तान में क्रिकेट "फिक्सिंग" एवं बॉल के साथ छेडछाड को लेकर विवादों में रहा है।
न्यूज ऑफ वल्र्ड ने कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैड के बीच चौथे एवं अंतिम टेस्ट मैच में मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ द्वारा फेके जाने वाले तीन नोबॉल के बारे में पहले जानकारी देने के लिए उसने फिक्सर मजहर माजिद को डेढ लाख पाउंड (दो लाख तीस हजार डॉलर) का भुगतान किया।
भारत समाचार
इमरान को पाक में क्रिकेट के भविष्य पर आशंका





















