बोलजानो, 16 सितंबर। अर्जेटीना के कोच डिएनो माराडोना विश्व कप क्वालीफायर दौरे में टीम की लगातार दो हार के बाद तनाव और वजन कर करने के लिए इटली आ गए है। एएनएसए की रिपोर्ट के मुताबिक माराडोना डॉक्टर हेनरी चेनोट से मिलेंगे। अर्जेटीना को विश्व कप फुटबाल क्वालीफायर दौर में ब्राजील ने 3-1 और पराग्वे ने 1-0 से हराया। दो बार की चैम्पियन टीम ने नवंबर 2008 में माराडोना के कोच बनने के बाद से छह मैच जीते और चार हारे है। इसमें बोलिविया के हाथों 6-1 से हार और इक्वाडोर से मिली 2-0 से हार शामिल है।