कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अवैध हथियारों सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। बिहार से अवैध हथियार लाकर नेपाली अपराधियों को उनकी आपूर्ति करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल की सीमा से लगे बहराइच जिले में गिरफ्तार किए गए इन दोनों व्यक्तियों के पास से आधा दर्जन हथ्यिार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक लालजी शुक्ल ने बताया कि सूत्रों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरूवार शाम पुलिस ने रिसिया थाने के जटेश्वर तिराहे पर दो हथियार तस्करों अरविन्द मंडल और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद बिहार के जमुई जिले का तथा शोएब श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्ल के अनुसार पक़डे गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले दस वर्ष से इस धंधे में लिप्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बिहार के मुंगेर जिले से अवैध हथियार लाकर नेपाल में अपराधियों को बेचा करते थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें