कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जम्मू में विरोध प्रदर्शन, 3 मरे

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के मेंधर शहर में अमेरिका में पवित्र कुरान के कथित अनादर का विरोध कर ही भी़ड और पुुलिस के बीच झ़्ाडपों में बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई। मेंधर में हुई मौतों के बारे में परस्पर विरोधी खबरे मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी मौत पुलिस द्वारा हवा में गोलियां चलाने से मची भगद़ड में हुई।
प्रदर्शनकारी अमेरिका में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए कुरान के अनादर का विरोध कर रहे थे। वे लब एक ईसाई मिशनरी स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुंछ में भी मंगलवार को प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसी तरह के प्रदर्शन कश्मीर घाटी में भी हुए। अमेरिका में कुरान के अनादर की कथित रपट के बाद घाटी में हुए विरोध प्रदर्शनों में 18 लोगों की मौत हो गई।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें