कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खिलाडियों के इरादों पर संदेह न करें: यूनुस खान

कराची, 17 सितंबर। पाकिस्तान टीम के कप्तान यूनुस खान ने देशवासियों से अपील की है कि वे परिणाम को खेल भावना से लें और खिलाडियों के इरादों पर संदेह नही करें। यूनुस ने नेशनल स्टेडियम में कहा इससे वास्तव में चोट पहुंचती है, जब लोग हमारे इरादों पर संदेह करने लगते है। जब हम विदेशी सरजमी पर खेलते है और झूठे आरोप लगाए जाते है तो टीम पर उसका गलत प्रभाव पडता है। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि खिलाडी अब भी मैच फिक्सिंग के उन आरोपों से नही उबरे है, जो टीम के हाल में श्रीलंका दौरे के दौरान लगे थे। यूनुस ने कहा कि इसमे कोई शक नही कि भारत की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है और उसने हमेशा बडे लक्ष्य को हासिल किया है, जो उसकी ताकत है। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करें और आईसीसी प्रतियोगिताओं मे भारत पर जीत दर्ज करें। मैं ऎसे कप्तान के रूप में याद किया जाना पसंद करूंगा, जिसने इतिहास बदला।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें