कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीग बी से प्रेरत नहीं हूं गांगुली

कोलकाता। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कौन बनेगा करो़डपति कार्यक्रम में दमदार प्रस्तुति ने भले ही बहुत सारे लोगों पर अपना प्रभाव छो़डा हो लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगूली का कहना है कि वे बिग बी से प्रेरित नहीं है। गांगुली ऎसे ही एक प्रश्Aोत्तरी कार्यक्रम के बांग्ला रूप का प्रस्तुतिकरण कर रहे है।

जी बांग्ला चैनल पर दादागीरी नामक एक कार्यक्रम का संचालन कर रहे गांगुली से जब पूछा गया कि उनका कार्यक्रम बिग बी के कौन बनेगा करो़डपति से प्रेरित है तो गांगुली ने कहा कि मैं अमिताभ बच्चन या किसी और से प्रेरित नहीं हूंò। उन्होंने कहा कि मैं चीजों को अपने नजरिए से करता हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं किसी की नकल कर सकता हूं। साथ ही गांगुली ने कहा वे बिग बी के बहुत ब़डे प्रशंसक भी हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें