नई दिल्ली , 17 सितंबर। सरकार ने रेल कर्मचारियों को 75 दिन का "उत्पादकता से जुडा" बोनस देने की घोषणा की है। 2008-09 का यह बोनस रेलवे के करीब 13.05 लाख गैर राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस से रेलवे पर 889 करोड रूपए का बोझ पडने का अनुमान है। बोनस का निर्णय प्रघानमंत्री मनमोहन सिंह की अघ्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बोनस से गैर राजपत्रित अघिकारी लाभान्वित होंगे। रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे सुरक्षा विशेष बल को यह बोनस नहीं मिलेगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने यह जानकारी दी। यह अभी तक का उत्पादकता से जुडा सबसे बडा बोनस है। पिछले साल 73 दिनों का बोनस दिया गया था।