नई दिल्ली, 17 सितंबर। देश की दूसरी सबसे बडी कार निर्माता कंपनी हुंडई की छोटी कार सेंट्रो 800 की कीमत करीब ढाई लाख रूपए होगी और यह कंपनी के चेन्नई के पास स्थित संयंत्र में बनेगी। हुंडई मोटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी ल्हीम हेयूंग सू ने कहा कि हालांकि अभी इस कार में सडकों पर आते कई वर्ष लगेंगे लेकिन उसकी कीमत पांच हजार डॉलर से छह हजार डॉलर के बीच होगी। उन्होेने कहा कि भारत में बनने वाली यह छोटी कार अन्य देशों में निर्यात भी की जाएगी। हालांकि यहां स्थित कंपनी के सूत्रों ने कहा कि छोटी कार बनाने की योजना चल रही है लेकिन इस संबंघ में अघिक जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार वर्ष 2012 में सडकों पर आ सकती है। अभी उसके डिजाइन और अन्य तरह की गतिविघियां चल रही है। कीमतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंघ में कंपनी के वरिष्ठ अघिकारी से बात कर सकते है।