भारत समाचार
पश्चिम बंगाल में ग्रामीणों-नक्सलियों में टकराव

वर्मा ने कहा कि इलाके में पुलिस दल पहुंच चुका है। सूत्रों के अनुसार इस संघर्ष के बारे में पुलिस को लगभग रात नौ बजे सूचना मिली और उसके तत्काल बाद पुलिस का एक बडा दल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। पश्चिम मिदनापुर जिले में सीपीएम कार्यकर्ताओं और माओवादियों के बीच गोलीबारी में कई कार्यकर्ताओं के मारे जाने की आशंका है।
सोमवार के इनायतपुर इलाके में हुई फायरिंग में कम से कम 12 लोगो के मारे जान की खबर है। इस साल जून में लालगढ इलाके में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का साझा अभियान शुरू होने के बाद से इलाके में कई सीपीएम कार्यकर्ता मारे जा चुके है। राज्य सरकार मान चुकी है कि सुरक्षा बलों का अभियान नाकाम रही है और कहा कि जब तक माओवादियों का सफाया नहीं होता तब तक इलाके में अभियान जारी रहेगा।




















