भारत समाचार
रायपुर में 10 लाख के जेवर चोरों ने उडाए

पास ही स्थित एक अन्य दुकान का शटर उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वे उसमे सफल नही हो सके। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में हुर्ए इस वारदात के बाद व्यापारियों में हडकंप मच गया। जिस दुकान में चोरी हुई है, कोतवाली पुलिस ने चोरी के इस मामले में दुकानदार शिवराज बैद्य की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी क्राइम अजातशत्रु बहादूर सिंह और सिटी एसपी शशिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। वारदात रात 2 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई। सिटी एसपी ने बताया कि चोर शातिर और किसी प्रोफेशनल गिरोह के मालूम होते है जो बाहरी हो सकता है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि इस तरह की सफाई से चोरी का काम किसी आम या स्थानिय गिरोह का नही बल्कि बाहरी गिरोह का है। चोरी में किसी छोटे बच्चे का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा चोर बडे ही प्रोफेशनल है, जिन्हें चोरी में अघिक समय नहीं लगा और उन्होंने इतने पाश इलाके में भी बडी सफाई और चतुराई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।




















