कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वनडे श्रृंखला के शेष मैचों से राइट बाहर

लंदन, 17 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया खिलाफ चल रही सात वनडे क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के शेष मैचों से इंग्लैड के हरफनमौला ल्यूक राइट चोट के कारण बाहर हो गए है। सोमवार को अभ्यास के दौरान राइट के बाएं पैर की अंगूठे में चोट लग गई थी इस वजह से वह अगले दिन खेले गए पांचवें वनडे में नहीं खेल सके थे। आस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर श्रृंखला 5-0 की अपराजेय बढत हासिल कर ली है। राइट की चोट इस श्रृंखला के अन्य मैचों से उन्हें बाहर करने के लिए पर्याप्त है और इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले चैपियंस ट्राफी मे खेलना संदिग्घ हो गया है। इंग्लैड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड "ईसीबी" के एक प्रवक्ता ने कहा कि चैपियंस ट्राफी के लिए राइट की उपलब्घता के बारे में वनडे श्रृंखला खत्म होने के बाद ही फैसला किया जाएगा। पांचवें वनडे मे राइट की जगह पर खेलने वाले दमित्री मस्करेनहास उनका स्थान ले सकते है।
राइट इस श्रृंखला मे अभ्यास के दौरान घायल होने वाले इंग्लैड के दूसरे खिलाडी है। इससे पहले जोए डेनली पहले वनडे से एक फुटबॉल मैच के दौरान घायल हो गइ थे और वजह से शुरूआती तीन एकदिवसीय नहीं खेल सके। इंग्लैड टीम प्रबंघन ने तब से अपनी खिलाडियों को वॉर्मअप के दौरान फुटबॉल खेलने से मना कर दिया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें