मुबई, 17 सितंबर। भारत के पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे को मुंबई क्रिकेट संघ को सुनील गावस्कर की अगुवाई वाली क्रिकेट सुघारी समिति के नया चयनकर्ता नियुक्त किया है। दिघे के अलावा मुबई के पूर्व आफ स्पिनर किरण मोकाक्षी को भी नया चयनकर्ता नियुुक्त में शामिल किया गया है। यह दोनों चार सदस्यीय पैनल में शिशिर हतनगडी और अभय कुरूविला की जगह लेंगे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज कुरूविला को कार्यकाल समाप्त होे गया है। पैनल की अगुवाई मुंबई के बाये हाथ के पूर्व स्पिनर पदमाकर शिवालकर करेंगे जबकि मुंबई के पूर्व स्विंग गेदबाज अब्दुल इस्माइल पैनल के चौथे सदस्य है। पिछले सत्र में मुंबई को 38वां रणजी खिताब दिलाने वाले प्रवीण आमरे कोच बने रहेगे।