कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनिया को सफाई देने दिल्ली पहुंचे चव्हाण

नई दिल्ली। मुम्बई स्थित आदर्श आवासीय सोसाइटी को लेकर ख़्ाडे हुए विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष अपनी सफाई पेश करने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंच गए।
कारगिल के शहीदों के लिए बनी इस आवासीय इमारत में चव्हाण की सास और उनके दो अन्य रिश्तेदारों को फ्लैट आवंटित हुए थे। इस वजह से चव्हाण भी आरोपों से घिर गए हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को इस विवाद में अपनी भूमिका के बारे में सफाई देने के लिए यहां बुलाया गया है।
चव्हाण सोनिया के अलावा रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी से भी मुलाकात कर सकते हैं। एंटनी पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी हैं। इससे पहले शुक्रवार को चव्हाण ने आदर्श सोसाइटी में अपने किसी भी रिश्तेदार के शामिल होने से इंकार किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने त्याग पत्र की मांग भी खारिज कर दी थी।
इस पूरे विवाद के तूल पक़डने के बाद कांग्रेस ने चव्हाण से दूरी बना ली है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि रक्षा मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच पूरी होने की प्रतीक्षा होनी चाहिए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें