कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विजेंदर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सकती है : नीरव तोमर

नई दिल्ली, 23 सितंबर। आईओएस के करार को लेकर विजेंदर सिंह के बीच काफी मतभेद बढ गये है। आईओएस मुख्य कार्यकारी अघिकारी नीरव तोमर ने कहा कि वह दो दिन में इस मुक्केबाज के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकते है। आईओएस ने 2005 में विजेंदर से करार दिया था और पेप्सी सहित कई उच्चा स्तरीय ब्रांड से उन्हें जोडने में अहम भूमिका निभाई थी। विजेंदर ने ओलंपिक में पदक जीतने के बाद कई रियलिटी शो में भाग लिया। वह बजाज अलायंस से जुड, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान से मिले और अक्षय कुमार के साथ राहुल बजाज के रैंप शो में उतरें। नीरव हालांकि विजेंदर के रूख से काफी खफा है और चाहते है कि यह मुक्केबाज उन दिनों को याद करें, जब क्रिकेट के दीवाने इस देश में उसे मुक्केबाजी के लिए सहारा देने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा उसे अपने फैसले पर गौर करना चाहिए। नीरव ने कहा कि हमने उसकी प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढाने का फैसला किया, लेकिन वह अनुबंघ के अंतर्गत कानूनी दावपेद की बात नहीं समझ रहा। आज वह जो कुछ भी है उसमें आईओएस ने अहम भूमिका निभाई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें