भारत समाचार
जॉन के बाइक प्रेम से परेशान बिपाशा

जॉन बाइक के इस कदर दीवानें है कि जब भी बिपाशा उनकी बाइक पर बैठती है तो वह उन्हें हिदायत देते रहते है कि उनकी बाइक पर कोई खंरोच न आ जाए। उनकी इस बात से परेशान होकर बिपासा ने उनके साथ बाइक पर बैठना ही छोड दिया है।
हाल ही में एक बाइक लॉन्च के फंक्शन में जॉन यहां तक कह चुके है कि वह अपनी बाइक से अपनी बीवी की तरह प्यार करते है और उसे कोई टच करें तो उन्हें अच्छा नही लगता। अब बिपाशा की परेशानी भी ठीक ही है आखिर वो अपने अघिकार किसी और को कैसे दे सकती है, फिर चाहे कोई लडकी हो या जॉन की बाइक।



















