कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेनाल्ट पर लगा प्रतिबंघ

पेरिस, 22 सितंबर। इंटरनेशनल आटोमोबाइल महासंघ (फिया) ने रेनाल्ट फार्मूला वन टीम पर 2008 सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान नेल्सन पिकेट जूनियर के दुर्घटना करने का आदेश पर दो साल का निलंबित प्रतिबंघ लगाया है। फिया ने फ्रांस की इस टीम से कहा कि 2011 के अंत तक टीम पर खेल से स्थायी प्रतिबंघ का खतरा बना रहेगा लेकिन यह तभी लागू किया जाएगा जब यह टीम दोबारा इसी तरफ के आरोप की दोषी पाई जाएगी।
फिया ने सोमवार को पेरिस में अपने मुख्यालय में डेढ घंटे तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। रेनाल्ट पर आरोप था कि उसने पिकेट जूनियर के साथ षड्यंत्र रचते हुए जानबूझकर दुर्घटना कराई जिससे कि उनके टीम के साथी ब्राजील के फार्नाडो अलोसो रेस जीत सके। टीम प्रमुख फ्लावियो ब्रायटोर और मुख्य इंजीनियर पैट साइमंड्स को हाल में पद छोडना पडा। ब्रायटोर पर खेल से असीमित प्रतिबंघ लगाया गया है जबकि साइमंड्स को पांच साल के लिए प्रतिबंघित किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें