कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईएसआई एजेंट गिरफ्तार, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

पटना, 22 सितंबर। पुलिस एवं विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात यहां पाकिस्तान खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर आईएसआई के संदिग्ध एजेंट सुधांशु सुधाकर को पटना के कंकडडबाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह बिहार के सीतामढी के बसवरिया का रहने वाला है। सुधाकर के पास से एसटीएफ के जवानों ने सेना के गोपनीय दस्तावेज सहित कई सरकारी कागजात बरामद किए हैं, जिन्हें वह काठमांडू में स्थित आईएसआई के दफ्तर में देने जा रहा था। पुलिस सुधाकर की गिरफ्तारी को इसलिए अहम मानकर चल रही है कि उसके पास बरामद दस्तावेजों में मिसाइल संबंधी कागजात भी थे। सुधाकर के खिलाफ कंकडबाग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सुधाकर को 2007 में उसकी उद्दण्डता और संदिग्ध गतिविधियों के कारण फौज से निकाल दिया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें