कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कैट की परीक्षा का एक दिन ओर बढा

नई दिल्ली। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन एडमीशन परीक्षा (कैट) को एक दिन के लिए बढा दिया गया है। पहली बार कंप्यूटर के जरिए ली जा रही यह परीक्षा कंप्यूटर वायरस के चलते बाधित हुई थी। पहले के शेडयूल के अनुसार कैट 7 दिसंबर तक होना था लेकिन हजारों छात्रों की परीक्षा रद्द हो गई थी, जिसके बाद उन्हें फिर से मौका दिया जा रहा है। 8 दिसंबर को होने वाला कैट देश भर के 20 शहरों के सुबह की शिफ्ट में होगा जबकि 7 दिसंबर तक कैट सुबह व शाम दोनों शिपट में तय शेडयूल के अनुसार ही होगा। प्रोमिट्रिक के अधिकारियोे का कहना है कि जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे। उन्हें उसी सेंटर पर दोबारा परीक्षा के लिए बुलाए जाने की पूरी-पूरी कोशिश की जा रही है ताकि उन्हें कोई समस्या न हो। प्रोमेट्रिक देश भर में सभी परीक्षा सेंटरों की लैब पर नजर रख रही है और इसके लिए उसने निट का सहयोग भी लिया है। उधर कैट कमिटी का कहना है कि ऑनलाइन एग्जाम आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें