कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दुबई वल्र्ड के सामने एक और अरबों डालर का कर्ज संकट

दुबई। दुबई की कंपनी दुबई वल्र्ड के सामने 3.5 अरब डॉलर का एक और कर्ज चुकाने का नया संकट खडा हो गया हैं। इस महीने की 14 तारीख को परिपक्व हो रहे इस ऋण को चुकाने के लिए कंपनी ने कर्जदाता बैंकों से बातचीत शुरू कर दी हैं। दुबई के समाचार पत्र अल बयान में छपी खबरों के मुताबिक यह कर्ज दुबई वल्र्ड को ब्रिटेन के बैंकों ने दे रखा हैं। अखबार ने दुबई वल्र्ड के सूत्रों के हवाले से कहा है कि 26 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की समस्या पर बाद में विचार किया जा सकता हैं लेकिन 14 दिसंबर को जो ऋण परिपक्व हो रहा है उस पर तत्काल गौर करने की जरूरत हैं। दुबई वल्र्ड को कर्ज देने वालों में ब्रिटेन का स्टैंडर्ड चाटर्ड, एचएसबी, लायड एंड रायल बैंक और स्काटलैंड तथा स्थानीय आबू धाबी कमर्शियल बैंक और अमीरात का एनबीडी शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने 6 दिसंबर को जारी परिपत्र में स्थानीय बैंकों से कहा है कि अगर उनका कोई भी कर्ज दुबई वल्र्ड में फंसा है तो वह इसकी जानकारी तत्काल उसे मुहैया कराएं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें