कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प. बंगाल में नक्सली हमलों की आशंका, कडी की सुरक्षा

कोलकाता, 22 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प. बंगाल को सचेत किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में नक्सली बम धमाके कर सकते हैं। राज्य सरकार ने इसके बाद राज्य में सुरक्षा कडी कर दी है।
राज्य के मुख्य सचिव अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को देते हुए उन्हें बम धमाके या कार धमाकों के प्रति सचेत रहने को कहा है। प्रशासन इस सूचना के बाद खासतौर पर एहतियात बरत रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने उन्हें इस बारे में सूचना दी है, इसके बाद सुरक्षा संबंधी सभी एहतियात बरती जा रही है।
चक्रवर्ती ने कहा कि धमाके सिर्फ कार के जरिए ही नहीं बल्कि हैंडबैग या अन्य तरीकों से भी हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्र की चेतावनी में कहा गया है कि विस्फोटक नेपाल से लगी सीमा से राज्य में लाए जा सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें