सेंचुरियन। न्यूजीलैंड की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका में जारी चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण के आठवें मुकाबले में बुधवार को आस्टे्रलिया की विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
ग्रुप-ए में दोनौं टीमों का यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं। इस लिहाज से खाता खोलने की दौ़ड में सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर दोनों के बीच जोरदार टक्कर होने के आसार हैं। विक्टोरिया को दिग्गज खिलाç़ड़यों से सजी दक्षिण अफ्रीका की वारियर्स टीम ने 28 रन से पराजित किया था जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 57 रनों के विशाल अंतर से हराया था। ग्रुप-ए में विक्टोरिया और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के अलावा श्रीलंका की वायंबा इलेवन टीम ने अब तक खाता नहीं खोला है। इसके अलावा वॉरियर्स और सुपर किंग्स टीमें अपने-अपने मैच जीत चुकी हैं। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।




















