इंदौर, 23 सितंबर। अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पर लाखों रूपये का सट्टा लगाने के आरोप में कल रात पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक सीडी पार्लर से पकडा गया है। वे दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी वाले आईसीसी चैपियंस ट्राफी टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच पर कल लाखों रूपये का दांव लगाय रहे थे। सेंचुरियन में खेले गये इस मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका पर 55 रन से जीत हासिल की है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के कब्जे से सट्टे के हिसाब-किताब वाले कागज, टीवी, कम्प्यूटर, मोबाईल और ऑडियॉ रिकॉर्डर बरामद किये गये है। उनसे कडी पूछताछ की जा रही है।