कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्रांड को बढावा देने के लिए 10 करोड डॉलर खर्च करेगी याहू

सैन फ्रांसिस्को, 23 सितंबर। अपने ब्रांड को विश्व स्तर पर बढावा देने के लिए याहू 10 करोड डॉलर खर्च करेंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार याहू की प्रमुख बाजार अघिकारी एलिसा स्टीले के हवाले से एक बयान में कहा गया कि हमारा उद्देश्य उन लोगों पर घ्यान केंद्रित करना है जो इंटरनेट का उपयोग करते है।
स्टीले ने कहा कि यह किसी विज्ञापन अभियान से अघिक बडा होगा। यह याहू के वादों को पूरा करने के लिए है और इसके लिए कंपनी सब कुछ करेगी। याहू के अनुसार विज्ञापन अभियान अमेरिका में 28 सितंबर और ब्रिटेन तथा भारत में 5 अक्टूबर से आरंभ होगा। अन्य देशों में यह अभियान वर्ष 2010 में शुरू किया जाएगा। याहू के मुख्य कार्यकारी अघिकारी कारोल बाट्र्ज पहले ही कह चुके है कि ब्रांड नाम कंपनी की सबसे बडी संपत्तियों में से एक है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें