मुंबई, 23 सितंबर। वायु ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सुजलान एनर्जी केआज तीन प्रवर्तकों ने सात करोड शेयर जो साढे चार फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है, अनुमादित तौर पर 689 करोड रूपए में बेचे। सुजलान ने बीएसई को बताया कि कंपनी के तीन प्रवर्तकों निघि टी तांती, ब्रिज जे तांती और गिरीश आर तांती ने करीब सात करोड शेयर बेचे जो चुकता पूंजी के साढे चार फीसद हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि कंपनी ने उस कीमत का खुलासा नही किया जिस पर शेयर बेचे गए लेकिन आज के शेयर मूल्य के आघार पर यह सौदा करीब 688.80 करोड रूपए का हुआ। इस साल मार्च के बाद से कंपनी प्रवर्तक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे है, मार्च की तिमाही में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 65.83 फीसद थी जो जून की तिमाही में घटकर 59.82 फीसद हो गई।