कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पुलिस कस्टडी में दीमक की सेंध, 4 लाख किए चट

गुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में नगदी संपत्ति की सुरक्षा के अभाव का लाभ अभियुक्त उठा लेते है क्योकि अदालतों में मामलों के निस्तारण में देरी से विभिन्न मामलों में बरामद संपत्ति पुलिस थानों में मालखानों में रखे रखे नष्ट हो जाती है। ऎसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जब पुलिस के मालखाने में रखी हुई बैक से लूटी गई चार लाख रूपए की बरामद राशि को दीमकों ने चट कर लिया। जिला पुलिस मुखालय पर आज मिली सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर स्थित जिले के थाना झिझाना क्षेत्र में वर्ष 2002 में पंचाब नेशनल बैंक से दस लाख रूपए की लूट हुई थी।
बाद में पुलिस ने लूटी गई रकम में से चार लाख रूपए की रकम बरामद कर ली और इस मामले मे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद रकम को पुलिस थाने में रखा गया था। सात वर्ष के बाद जब पुलिस के मालखाने की जांच हुई तो पता चला कि दीमकों ने चार लाख रूपए की रकम को चट कर लिया है। हालांकि पुलिस ने उक्त रकम को सुरक्षित स्थान पर रखने का प्रशासन के आवेदन किया था लेकिन इस दौरान दीपकों ने चार लाख रूपए की रकम चट कर ली।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें