कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अफरीदी ने की रेफरल प्रणाली की मांग

लीड्स। पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रेफरल प्रणाली लागू करने की मांग की है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरी हार के लिए मोहम्मद इरफान को भी जिम्मेदार ठहराया है।
इंग्लैंड ने रविवार को हुए मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई, लेकिन यदि तेज गेंदबाज इरफान ने शार्ट फाइन लेग पर एंड्रयू स्ट्रास का कैच नहीं छोडा होता तो फिर मैच का परिणाम दूसरा होता। इंग्लैंड के कप्तान ने तब 23 रन बनाए थे। यह गलती पाकिस्तान को काफी महंगी पडी और स्ट्रास ने 126 रन बनाकर इंग्लैड को लक्ष्य तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने छह विकेट पर 295 रन बनाकर जीत दर्ज की। स्ट्रास जब 38 रन पर थे तब भी उन्हें जीवनदान मिला। शोएब अखत्तर की गेद पर विकेटकीपर कामरान अकमल ने अपने दाई तरफ डाइव लगाकर कैच लिया लेकिन अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया। निर्णय समीक्षा प्रणाली डीआरएस अभी टेस्ट क्रिकेट की तरह वनडे में लागू नहीं है इसलिए पाकिस्तानी वेस्टइंडीज के अंपायर बिली डाक्ट्रोव के फैसले को चुनौती नही दे पाए।
अफरीदी ने बाद में कहा कि सीमित ओवरों के मैचों में डीआरएस लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, इस तरह के मैचों और इस तरह की ब़डी सीरीज में इसे लागू करना अच्छा रहता । यह अब क्रिकेट में महत्वपूर्ण बन गया है। मैं जानता हूं कि टी-20 में आपके पास ज्यादा समय नहीं होता लेकिन वनडे क्रिकेट में तो होता है। स्ट्रास ने हालांकि कहा, मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हूं कि गेंद< मेरे दस्ताने से लगकर गई थी। अंपारों को फैसला करना होता है। लेकिन यदि इरफान ने स्ट्रास का कैच ले लिया होता तो फिर डीआरएस पर चर्चा ही नहीं होती। पाकिस्तान की टीम कई सालों से खराब फील्डिंग के कारण पेरशान रही है कप्तान अफरीदी ने कहा मैं इरफान से सचमुच मायूस हूं क्रिकेट सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं है आजकल क्षेत्ररक्षण बहुत महत्वपूर्ण है यदि वह मैदान पर अच्छा करता है तो मैं उसे एक मौका दे सकता हूं लेकिन में खुश नहीं हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें