कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

होंडा ने उतारी अनोखी बाइक

टोक्यो, 24 सितंबर। मोटरसाइकिल बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी होण्डा ने गुरूवार को अनोेखी यूनीसाइकिल पेश की जो सिर्फ एक चक्के पर चलती है। जगह बचाने और भीडभाड वाली जगहों पर आसानी से यात्रा करने की सुविधा अलावा इसकी खासियत यह है कि यह आगे, पीछे, दाएं, बाएं अर्थात हर ओर चल सकती है। किसी भी ओर मुडने के लिए इसके सवार को सिर्फ उस दिशा में झुकना होगा। इसी के साथ यूनीसाइकिल उस ओर चल पडेगी। होण्डा कंपनी के अघ्यक्ष ताकानोबू ने पत्रकार सम्मेलन में खुद भी यूनीसाइकिल चलाकर दिखाई। इस बाइक का नाम फिलहाल यू3-एक्स रखा गया है। किसी टेपरिकार्डर की तरह दिखने वाली यू3-एक्स इस तरह डिजाइन की गई है कि यह रास्तों पर सिर्फ उतनी ही जगह घेरेगी जितनी कि कोई इंसान घेरता है। यात्रा के बाद इसे हाथ में उठाइए और घर ले आइए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें