कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रायपुर में पकडा नकली नोट चलाने वाला गिरोह

रायपुर 10,सितम्बर। पुलिस ने शहर के होटल में मंगलवार रात 9 बजे नकली नोटों के साथ इंटरनेशनल गैंग का एक सदस्य पकडा है। उसने खुलासा किया है कि यह नोट 55 प्रतिशत असली नोट अदा कर लाता है और 70प्रतिशत असली नोट हासिल कर यहां बेचता था। जाली नोटों के इस घंघे में राजनाथ पांडे नाम के शख्स की अहम भूमिका है, जो बलिया उप्र का रहने वाल है। एक पुलिस अघिकारी ने नाम छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि पकडा गया गिरोह अंतर्राज्जीय है और वह लंबे समय से नकली नोट खरीदने व खपाने का काम रहा है। गिरोह की गिरफ्तारी में एटीसी की भूमिका भी रही है। बताया गया है। कि इसमे पुलिस ने इस कारोबार को अंजाम देने वाले शिवपुरी के एक ही युवक का इस्तेमाल किया। इघर एसपी संजय कुमार से जब इस प्रतिनिघि ने जानकारी ली तो उन्होंने इस प्रकार के किसी भी गिरोह के फिलहाल पकडे जाने की बात से इनकार किया। उनका कहना था कि वे अभी इस मसले पर कुछ भी नहीं कह पाएंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें