कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वेस्टइंडीज को हलके में नहीं लेगे : पोटिंग

जोहानसबर्ग, 24 सितंबर। आस्टे्रलिया के कप्तान रिकी पोटिंग का कहना है कि उनकी टीम 26 सितंबर को आईसीसी चैपियंस ट्राफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी। पोटिंग ने बुघवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि हमें वेस्टइंडीज के अनुबंघ विवाद के बारे में पता है और हमें ये भी पता है कि वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम मजबूत नहीं है। लेकिन इसके बावजूद हम अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे क्योकि अपने दिग्गज खिलाडियों की अनुपस्थिति के बावजूद भी कैरेबियाई टीम खतरनाक साबित हो सकती है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और उनके वरिष्ठ खिलाडियों के बीच अनुबंघ विवाद के कारण सभी दिग्गज खिलाडी हडताल पर चल रहे है।
यही कारण है कि चैपियंस ट्राफी में बोर्ड को कम अनुभवी टीम को भेजना पडा है। लेकिन पोटिंग का मानना है कि वेस्टइंडीज की टीम नैसर्गिक तौर पर काफी आक्रामक होती है। वैसे भी वनडे क्रिकेट में काफी ज्यादा अनिश्चितता होती है ऎसे में हम कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं ले सकते है। उन्होंने कहा कि टीम चैपियंस ट्राफी अच्छे प्रदर्शन पर घ्यान लगा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें