कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दक्षिण अफ्रीका में होगी चैपियंस लीग टी-20

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका इस साल 10 से 26 सितंबर तक होने वाले चैपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। लीग की गवर्निग काउंसिल ने मेजबानी करने के दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

दुनिया की इस प्रमुख घरेलू टी-20 प्रतियोगिता के आयोजन स्थलों और हिस्सा लेने वाली टीमों की घोषणा आगामी हफ्तों में की जाएगी। चैपियंस लीग टी-20 के अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि हाल के वर्षो में इंडियन प्रीमियर लीग और टी-20 विश्वकप की सफल मेजबानी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नाम पर चैपियंस लीग टी-20 के लिए आदर्श मेजबान के तौर पर विचार किया गया है। इस देश में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट को गजब का समर्थन मिलता है। चैपियंस लीग टी-20 की गवर्निग काउंसिल मई में एक बैठक कर इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें